सोनीपत, नगर संवाददाता: उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर धरनारत किसानों की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से जारी है। इस दौरान गुरूवार को 74 किसानों की थर्मल स्कैनिंग की गई। साथ ही 93 मास्क भी बांटे गए। उपायुक्त ने बताया कि 68 किसानों को पैरासिटामोल की टेबलेट तथा 65 को बी-कॉम्पलैक्स की टेबलेट ओर 40 को विटामिन-सी की टेबलेट वितरीत की गई हैं। 20 किसानों को ओआरएस, 42 को रैंटेक, 46 को एम्लोडीपिन, 41 को सिट्राजिन और 32 मेट्रोजिल की टेबलेट बांटी गई हैं। साथ ही चोटग्रस्त 03 किसानों की ड्रेसिंग भी की गई है। इसके अलावा आयुष विभाग के 13 इम्यूनिटी बूस्टर भी वितरीत किए गए हैं। उपायुक्त पूनिया ने धरनारत किसानों से अपील की कि वे मास्क का प्रयोग अवश्य करें। कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत बचाव संबंधी उपाय अवश्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि धरनारत किसानों को जरूरी दवाइयों के वितरण के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














