फरीदाबाद, नगर संवाददाता: लोगों को फिलहाल प्रदूषण से कोई खास राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के आसपास बना हुआ है, जो प्रदूषण की खतरनाक श्रेणी में आता है। जिले में बुधवार को एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। यह मंगलवार की तुलना में 28 अंक कम रहा। जिले में तीन दिनों से हवा की गति लगभग थम सी गई है। इससे प्रदूषित कणों में किसी तरह की हलचल नहीं हो रही है। इस कारण एक्यूआई में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। इससे प्रदूषण में मामूली गिरावट आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। सेक्टर-16 क्षेत्र की हवा ज्यादा खराब रही है। यहां का एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 195 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. स्मिता कनोडिया ने बताया कि हल्की हवा चलने के बाद यह कम होने लगा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














