फरीदाबाद, नगर संवाददाता: बुधवार को नौ महीने बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले प्रकाश में आए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने चार नए कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि की है। वहीं, छह लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। गंभीर मरीजों की संख्या में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अस्पतालों में तीन संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर है जबकि एक मरीज वेंटिलेटर पर है। साथ ही पांच दिनों से एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 46348 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 45856 स्वस्थ और 415 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिले में अब केवल 77 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 14 अस्पतालों में और 63 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामभगत ने बताया कि कोरोना से रिकवरी दर फिलहाल 98.9 फीसदी है। बुधवार को 1383 सैंपल लिए गए। इनमें से 985 सैंपल की रिपोर्ट आन बाकी है। अब प्रति एक लाख की आबादी में 29031 सैंपल लिए जा रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














