नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज सोनिया विहार में एक रूपये में भरपेट भोजन अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत सामाजिक संस्था सेवा भाव की ओर से किया गया इस बाबत ढाई पुस्ता सोनिया विहार स्थित पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापक और भाजपा की जिला मंत्री नेहा उप्रेती और संयोजक अभिषेक अक्की ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहन गोयल पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधायक अजय महावर मोहन सिंह बिष्ट महामंत्री डॉ यूके चैधरी उपाध्यक्ष पूनम चैहान ठाकुर बृजेश सिंह भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेंद्र त्यागी मंडल अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर लॉकडाउन के दौरान देशभर में हजारों संस्थाओं ने आगे बढ़कर सेवा भाव से गरीबों को मुफ्त भोजन देने का काम किया वहीं केंद्र सरकार ने ऐसे जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन देकर उनकी मदद की भूखे व्यक्ति को भोजन कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने कहा कि नेहा उप्रेती ने एक सराहनीय कार्य का शुभारंभ किया है और हम सब इस पुण्य कार्य में उनके साथ हैं विधायक अजय महावर ने कहा कि जो कार्य आज मनोज तिवारी के हाथों से शुभारंभ हो रहा है इसका क्रम जारी रहे इस सब की चिंता और सहयोग की भावना के साथ हम सब माजिक संस्था के साथ हैं। संस्था की संस्थापक नेहा उप्रेती ने बताया कि हर रविवार को 12ः00 से 2ः00 बजे तक ढाई पुस्ता सोनिया विहार में यह अभियान चलेगा और मात्र एक रुपए में संस्था हर भूखे व्यक्ति को भरपेट भोजन खिलाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















