नई दिल्ली, नगर संवाददाता: शाहदरा जिले के दिल्ली पुलिस के कर्मियों को खुद को धारदार हथियार के हमले से बचाने के लिए लोहे के छड़ दिये गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने बताया कि शाहदरा जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 11 पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों (एसएचओ) द्वारा यह पहल की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक पुलिस थाने ने अपने कर्मियों को लगभग 12 लोहे के छड़ वितरित किये गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य किसी भी तलवार या धारदार हथियार के हमलों से हमारे कर्मियों को बचाना है। यह उनकी आत्मरक्षा के लिए है। यह पहल शाहदरा जिले के संबंधित पुलिस थानों के एसएचओ ने की थी।’’ केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद यह कदम उठाया गया है। ट्रैक्टर परेड में हिंसा हुई थी क्योंकि प्रदर्शनकारी पूर्व-निर्धारित मार्गों से हट गए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया था, वाहनों को पलट दिया था और लालकिले की प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा फहरा दिया था। पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को हुई हिंसा में 394 पुलिस कर्मी घायल हुए थे, जबकि 30 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















