नई दिल्ली, नगर संवाददाता: आयकर विभाग ने लोहा, स्टील और चाय के कारोबार से जुड़े कोलकाता के एक कारोबारी समूह के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये की बेनामी आय का पता लगाया। सीबीडीटी ने सोमवार को इस बारे में बताया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि आयकर अधिकारियों को समूह के वित्तीय विवरण और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर 29 जनवरी को कोलकाता, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, हैददाबाद, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर 25 परिसरों की तलाशी ली गयी। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘कुल 309 करोड़ रुपये की आय छिपाने का मामला उजागर हुआ है।’’ सीबीडीटी कर विभाग के लिए नीति तय करने का काम करता है। सीबीडीटी ने कहा कि कार्रवाई से फर्जी शेयर पूंजी और असुरक्षित कर्ज के लिए इस्तेमाल होने वाली कागजी कंपनियों के बारे में जानकारी मिली। ऐसे लेन-देन के विवरण भी मिले जो रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे। सीबीडीटी ने कहा कि समूह के लोगों ने बेनामी रकम को पाने के लिए छद्म या कागजी कंपनियों का इस्तेमाल किया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















