गुरुग्राम, नगर संवाददाता: राजीव चैक के निकट संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना 33वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को है। इस मौके पर पर शांति और अहिसा का संकल्प लिया जाए। राव कमलबीर सिंह, आरएस राठी, गजे सिंह कबलाना व बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संयुक्त किसान मोर्चा, गुरुग्राम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपवास रखेंगे व शांति एवं अहिसा का संकल्प लेंगे। इनकी मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। यह किसानों के हित में नहीं हैं।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...














