गुरुग्राम, नगर संवाददाता: दिल्ली में लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर उपद्रवियों द्वारा दूसरा झंडा लगाने तथा तोड़फोड़ करने के विरोध में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। महिला जनसेवा समिति की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा राजेंद्र पार्क से शुरू हुई। यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे व युवा भी शामिल थे। सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शिवजी मूर्ति तक पहुंचे और यहां से वापस चले गए। यात्रा में शामिल राजेश पटेल व रूपा पटेल ने कहा किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने देश की राजधानी में में जो कुछ किया उससे पूरे देश को शर्मसार होना पड़ा। घिनौनी हरकत करने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराया जाना चाहिए। लोग परेशान हो रहे हैं।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...














