विधायक महाजन नें किया अशोक नगर वार्ड का दौरा

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: विधायक जितेंद्र महाजन एवं पार्षद रीना महेश्वरी नें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ई ब्लॉक अशोक नगर मंडल कार्यालय से दौरा शुरू किया। जिसमे जिले के प्रवक्ता विकास पांचाल, हवलदार सिंह जिला अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा भाजपा, पूर्व सांसद विधानसभा प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल कटारिया व मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे दिल्ली जल बोर्ड बाढ़ नियंत्रण विभाग के इंजीनियर, नगर निगम निर्माण विभाग के इंजी० पीके चैहान, सेनेटरी इंस्पेक्टर हेमंत भारद्वाज व स्वास्थ विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अशोक नगर मंडल में मलेरिया विभाग के कर्मचारियों के लिए मलेरिया विभाग कार्यालय का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया।

अशोक नगर मंडल के ई ब्लॉक के दौरे में पार्षद रीना महेश्वरी ने क्षेत्र की जनताओं के बीच जाकर जन समस्याओं को सुना और साफ-सफाई, स्वास्थ्य मलेरिया विभाग संबंधित अधिकारियों को जनता के हित में कार्य करने के निर्देश दिए व इस करो ना महामारी के चलते जनता को जागरूक किया कि सभी व्यक्ति अपने अपने परिवार का ध्यान रखें और सभी को बताया कि 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी और बाहर से आकर अपने घर में हाथ को अच्छे से साबुन से धोएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here