नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पूर्वी दिल्ली के कांति नगर स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर पर सर्व भोम ब्रह्मर्षि योग शिक्षा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी लक्ष्मण रति मिश्र द्वारा कड़कड़ाती ठंड में सैकड़ों की संख्या में कंबल वितरित किए गए। ठंड में गरीबों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कंबल से कम से कम अपना का बचाव तो कर ही सकते हैं।उसमें गरीब असहाय पिछड़े परिवारों के लिए दिये गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया हमारी संस्थाएं समय-समय पर गरीब असहाय लोगों को जरूरी वस्तुएं वितरण करती रहती है। कोरोना काल मे बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। ठड के कारण स्वस्थ भी पर असर पड़ रहा है। कहते है ना की अंधेरे मे एक रोशनी ही काफी है वह काम इस ट्रस्ट ने आगे आकर गरीबों की मदद की। संस्कृत विद्यालय अनाथालय,वृद्धालय,सेकंडरी विद्यालय योग आश्रम, गौशाला आश्रम स्वास्थ्य सेवाएं बराबर चलती रहती हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा नव वर्ष के शुभ अवसर पर पुराने सभी पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाता है। संगठन के नये पदाधिकारियों की घोषणा की जैसे उपाध्यक्ष वीर महेंद्र प्रकाश महामंत्री मदन लाल गुप्ता को जिम्मेदारी दी गयी।संगठन मंत्री मोहन लाल गुप्ता,मंत्री पवन गोयल,कोषाध्यक्ष निकुंज अग्रवाल,प्रचार मंत्री अशोक शर्मा, प्रवीण गुप्ता विनोद चंद्र चंदर, विद्या पांडेय, निकेश गुप्ता एवं राकेश सेमवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया वही ट्रस्ट के महामंत्री मदन लाल गुप्ता ने बताया महाराज के नेतृत्व में इस ट्रस्ट को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।इसमें शिक्षा स्वास्थ महिलाओं गरीब बेटियों की शादी करवाना बेरोजगार लोगों को रोजगार दिलवाना एवं महिला सशक्तिकरण इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















