नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों के संगठन अफोर्डेबल प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन (एप्सा) ने दिल्ली के स्कूल खोलने की मांग की है। एप्सा ने कहा है कि घर पर ऑनलाइन पठन-पाठन से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और वह चिड़चिड़े हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों के लिए स्कूल खोलना आवश्यक है। एप्सा अध्यक्ष लक्ष्य छाबड़िया ने कहा कि स्कूलों की तरफ से एक वेबिनार का आयोजन किया था, जिसमें पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल ने बच्चों के नियमित स्कूल में होते हुए से शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में व्यस्त रहने को उनका संपूर्ण विकास बताया था। साथ ही उन्होंने स्कूल बंदी को बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसान बताया था। छाबड़िया ने कहा कि ऐसे में बच्चों के विकास के लिए स्कूलों का खोला जाना आवश्यक है। स्कूल बंद होने से उनकी खेलकूद गतिविधियां बंद हो गई हैं, जो उनकी इम्युनिटी पर गलत असर डाल रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन कक्षाओं के नाम पर रोज घंटों तक मोबाइल पर लगे रहने से उनका मानसिक दायरा भी सिमटने लगा है। उनकी मेंटल हेल्थ बिगड़ रही है और वे चिड़चिड़े हो रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















