नई दिल्ली, नगर संवाददाता: आरडब्लूए बलबीर नगर विकास परिषद के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश गौड़ को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही साथ नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक राणा, महासचिव उमेश शर्मा, सचिव सुरेश मोबिया, संगठन सचिव रवि अरोड़ा, प्रचार सचिव सीताराम शर्मा, सलाहकार कांति स्वरूप गुप्ता, लेखा परीक्षक दिनेश सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य रविंदर चैधरी चुने गए। आरडब्ल्यूए के संरक्षक के.सी शर्मा के द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी सुनील शर्मा एवं उमेश शर्मा के द्वारा उनके दिशा निर्देश में चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर आए हुए सभी सदस्यों का संरक्षक तथा चुनाव अधिकारी ने धन्यवाद दिया। मुकेश गौड़ ने अपनी प्रतिबद्धता क्षेत्र के विकास के लिए सभी साथियों को साथ लेकर चलने का वादा भी किया। मुकेश गौड़ क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी स्व.प्रधानाचार्य भानुप्रकाश शर्मा के पुत्र हैं जो की कई सामजिक तथा धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हैं। उन्हें समाजसेवा अपने पिताश्री के संस्कारों से ही मिली है। उन्होंने कहा उनका प्रयास क्षेत्र के विकास के लिए चैबीस घंटे काम करने का रहने वाला रहेगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















