गुरुग्राम, नगर संवाददाता: बृहस्पतिवार को स्कूल खोलने संबंधी आदेश जारी किए जाने को लेकर हरियाणा शिक्षण संस्थान संगठन ने विरोध जताया है। संगठन के अध्यक्ष यशपाल यादव ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार स्कूली शिक्षा को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। केवल तीन घंटे स्कूल खोलने की अनुमति देकर शिक्षा को मखौल सा बना दिया है। तीन घंटे में सभी पीरियड नहीं लगाए जा सकते। इससे चल रही आनलाइन कक्षाएं भी प्रभावित होंगी। परीक्षा का समय बिल्कुल निकट है ऐसे में पूरे समय स्कूल का संचालन करने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए थी। इसके अलावा कोविड की जांच विद्यालय परिसर में ही कराने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि संबंधित पीएचसी के पास विद्यार्थियों के निःशुल्क जांच करने का कोई निर्देश अभी तक नहीं है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














