झाबुआ उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया जीत की ओर

झाबुआ/नगर संवाददाता : मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानु भूरिया पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस भाजपा से यह सीट छिनती नजर आ रही है।
कांतिलाल भूरिया को पहले राउंड में 3802 वोट मिले जबकि भाजपा के भानु भूरिया को 4001 मत मिले। इस तरह भानु ने पहले राउंड में बढ़त बना ली। हालांकि कुछ ही देर में कांतिलाल भूरिया आगे निकल गए।

कांतिलाल भूरिया छठे राउंड के बाद 4755 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की झाबुआ सीट पर 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। यहां पर भाजपा के गुमान सिंह डामोर ने सांसद बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here