लुधियाना, गुरदीप कुमार : टिब्बा रोड इलाके में वीरवार रात को करीब 8:00 बजे गेट खटखटा कर नाम लेकर लड़की को पुकारा…. युवती के आते ही उस पर 5 लीटर तेजाब डाल दिया… मुंह पर रुमाल बाधकर आया था दरिंदा! कैन वही फैककर फरार हो गया। युवती दर्द से चीख उठी इतने में घरवालों ने लड़की की आवाज सुनकर बाहर आये। लड़की को तुरंत सिविल हॉस्पिटल ले गये। जहां उसे सीएमसी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। लड़की करीब 25 प्रतिशत जल चुकी है लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। लड़की के पिता के मुताबिक उनकी बेटी की सगाई 12 नवंबर को लुधियाना के एक लड़के से हुई थी पुलिस वारदात को मंगनी से जोड़कर देख रही है। एक तरफा प्यार का मामला हो सकता है लेकिन घर के परिजनों ने ऐसी किसी बात से इंकार नही किया है। उधर थाना टिब्बा रोड के एएसआई दीदार सिंह ने बताया कि पुलिस इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगार रही है। युवती की बॉडी आधे से ज्यादा झुलस गई है। मामले को पीड़िता की रिंग सेरेमनी से जोड़कर जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















