मदुरई, राहुल कुमार : रानीवाडा विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के उपरांत चुनाव 7 दिसंबर 2018 के निमित रानीवाडा (जिला जालोर) के विधायक नारायणसिंह देवल व उनकी टीम जसवंतपुरा प्रधान के पिता छगन पुरोहित, जसवंतपुरा भाजपा मंडल महामंत्री दौलतसिंह व प्रवासी किशनाराम बुराडा साथ रहेंगे। दक्षिण भारत प्रवास का कार्यक्रम रहेगा 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक जिसमें प्रवासियों के सम्मेलनो का आयोजन किया जाएगा। विधायक देवल व उनकी टीम 23 अक्टूबर को शाम 7 बजे कोयम्बतूर पहुंचेगें। 24.अक्टूबर सुबह 11 बजे 36 कौम प्रवासी बंधुओं के सम्मेलन में भाग लेंगे उसके पश्चात मदुरई के लिए रवाना होंगे । 25.अक्टूबर सुबह 11 बजे 36 कौम प्रवासी बंधुओं के सम्मेलन में भाग लेंगे उसके पश्चात शाम को चैन्नई के लिए रवाना होंगे। 26 अक्टूबर को दिनभर चैन्नई के प्रवासी बंधुओं के सम्मेलनों में भाग लेंगे शाम को बैंगलोर के लिए रवाना होंगे। 27.अक्टूबर व 28.अक्टूबर को समस्त बैंगलोर के प्रवासी बंधुओं के कार्यक्रमों में भाग लेंगे 28.अक्टूबर की शाम को हैदराबाद पहुंचेगें। 29 अक्टूबर को हैदराबाद के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर समस्त प्रवासी बंधुओं को राजस्थान विधानसभा चुनाव 07 दिसंबर को मतदान में आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान के पुनः सरकार बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया जाएगा ।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












