जयपुर, राजस्थान/नगर संवाददाताः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में किसान रैली को संबोधित करेंगे। राजस्थान में हाल में हुए किसान आंदोलन को देखते हुए माना जा रहा है कि राहुल गांधी यहां किसानों की कर्ज माफी की मांग उठा सकते हैं। राहुल बुधवार सुबह बांसवाड़ा पहुंचेंगे और दोपहर में किसान रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि बांसवाडा को किसानों से ज्यादा आदिवासियों के लिए पहचाना जाता है, लेकिन यहां कांगेस का अच्छा प्रभाव है और यहां की सीट भी कांग्रेस के पास है। ऐसे में कांग्रेस ने बांसवाड़ा को राहुल गांधी की सभा के लिए चुना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट दो दिन से बांसवाड़ा में हैं और सभा की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सभा में राजस्थान कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। मालूम हो, राजस्थान में हाल में किसान आत्महत्याओं के दस मामले सामने आ चुके हैं। प्याज व लहसुन की फसल के अच्छे दाम नहीं मिलने से किसानों में खासी नाराजगी है और अलग-अलग संगठनों द्वारा किसान आंदोलन किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में राहुल की इस सभा के जरिए कांग्रेस किसानों को अपना समर्थन देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि राहुल गांधी किसानों की पीड़ा सुनने और सरकार तक पहुंचाने के लिए यहां आ रहे हैं, क्योंकि सरकार किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कुछ नहीं कर रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















