अहमदाबाद, गुजरात/नगर संवाददाताः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मोदी आज सुबह साबरमती आश्रम पहुंचेंगे जो इस साल अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहीं वह राजकोट में एक रोड शो भी करेंगे। इसके अलावा वह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस साल मोदी की यह चौथी गुजरात यात्रा है। पीएम मोदी आश्रम में महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरूमाने जाने वाले श्रीमद राजचन्द्र पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। वहां से प्रधानमंत्री राजकोट जाएंगे जहां वह दिव्यांगों को जरूरी उपकरण बांटेंगे। राजकोट में कार्यक्रम के बाद मोदी आजी बांध जाएंगे, जहां वह नर्मदा के जलावतरण का स्वागत करेंगे। यह बांध सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) परियोजना के तहत नर्मदा के जल से भरा जाएगा. बांध से स्थानीय हवाईअड्डे तक मोदी रोडशो करेंगे। शाम को वह गांधीनगर रवाना हो जाएंगे। शुक्रवार को मोदी उत्त्तरी गुजरात के अरावली जिले के मोदासा जाएंगे, जहां वह 552 करोड़ रूपये की लागत से दो जलापूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह वहां एक अनौपचारिक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित टेक्सटाइल सेमिनार में शामिल होंगे। उसके बाद अहमदाबाद में ट्रान्स्टेडिया स्टेडियम में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव गुजरात बीजेपी के लिए नाक का सवाल है क्योंकि यह प्रधानमंत्री का गृह प्रदेश है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















