करनाल, हरियाणा/नगर संवाददाताः आमतौर पर महिलाओं को आभूषण बहुत प्रिय होते हैं। लेकिन जैनपुर साधान गांव की एक महिला ने अनोखी मिसाल कायम की है। महिला ने अपने कान की बालियां बेचकर घर में शौचालय का निर्माण करवाया है। सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में शौचालय बना रही हो और लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इस अभियान से हटकर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो स्वच्छता को गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बेहद गरीब परिवार से संबंधित ऊषा ने आम लोगों के लिए नजीर पेश की है। ऊषा ने अपने कानों की बाली बेचकर अपने घर में शौचालय का निर्माण करवाया है। ऊषा का कहना है कि शौचालय बनवाने के लिए उसने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी इच्छाओं का दमन कर इस जरूरत को महसूस किया और अपनी कान की बालियां बेचकर शौचालय बनवाया। गांव के कुछ अन्य महिलाओं ने भी आर्थिक तंगी के बावजूद घर में शौचालय बनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














