लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार और टाटा-407 टकरा गईं जबर्दस्त टक्कर के बाद टाटा-407 डिवाइडर के दूसरी ओर जाकर पलट गई। उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। मृतकों में दो कन्नौज और एक इटावा का है। कार सवार तीन लोगों के मामूली चोट आई। वे प्राथमिक उपचार के बाद चले गए। हादसा सोमवार तड़के चार बजे हुआ। टाटा-407 आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसमें 15 सवारियां बैठी थीं। पीछे से आ रही कार ने तिवाहा गांव के पास ओवरटेक किया, तो दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंच गए। टाटा-407 के पलट जाने से उसमें सवार लोग गाड़ी के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग वहां पहुंच गए। घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान तीन लोगों भोला पुत्र जगदीश ग्राम जूरा थाना फफूंद इटावा, विजय पुत्र गुज्जीलाल और प्रकाश निवासीगण विशनगढ़ कन्नौज की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है। मृतक और घायल गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं और अपने घरों को जा रहे थे। कार सवार नोएडा के बताए गए हैं। इंस्पेक्टर फतेहाबाद राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घायलों में टिल्लू, सुनील, सचिन, छोटेलाल लल्लू, राकेश, अमर सिंह शामिल हैं।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















