जयपुर, राजस्थान/नगर संवाददाताः राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज दिलदहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां आज एक कार पर ट्रक पलट गया, जिससे कार में सवार सभी पांच लोगों की दबने से मौत हो गई। ये हादसा शहर के चोमू हाउस इलाक़े में हुआ। जहां नमक से भरा एक ट्रक अचानक कार पर पलट गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई है। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि कार बिलकुल पिचक गई। हादसे के बाद जेसीबी के मदद से कार को सड़क से हटाया गया है। वहीं ट्रक पलटने से काफी देर तक सड़क पर जाम रहा। ट्रक में रखा नमक भी सड़क पर फैल गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















