नई दिल्ली/नगर संवाददाताः कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बुधवार को दिल्ली की फिजा फिर से बदल गई। राजधानी में अल सुबह कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी सात से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन सूर्य देवता भी बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते रहे। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। राहत का यह दौर शनिवार तक जारी रहेगा। मंगलवार देर रात से ही तेज हवा और आंधी चलने से मौसम के मिजाज में नरमी आ गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 44.2 डिग्री के मुकाबले सात डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 34.2 डिग्री की तुलना में 8.2 डिग्री कम था। नमी का स्तर अधिकतम 71 और न्यूनतम 37 फीसद रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। दिल्ली के मौसम पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बृहस्पतिवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















