पाली, राजस्थान/महेन्द्र कुमारः सोजत रोड थाना क्षेत्र के मुसालिया गांव के निकट गुरुवार सुबह तेज गति से आ रहे टेम्पो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भीवली गांव (राजोला) निवासी तेजसिंह (२०) पुत्र मंगलसिंह राजपुरोहित की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोजत रोड अस्पताल की मोर्चरी में मृतक का शव रखवाया। हैड कांस्टेबल मुकेश मीणा ने बताया कि मृतक तेजसिंह पूना में कपड़े की दुकान पर काम करता था। भीवली में चामुण्डा माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेेने के लिए करीब एक सप्ताह पूर्व ही गांव आया था। गुरुवार को मुसालिया गांव में अपने मित्र से मिलने जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















