पाली, राजस्थान/महेन्द्र कुमारः शहर में पैसों के लेन-देन को लेकर इंसानियत फिर शर्मसार हुई। यहां गुरुवार को सामने आई हत्या की घटना ने सनसनी फैला दी। पुलिस के अनुसार पाल बालाजी मंदिर के पास रहवासी बहादुर सिंह ओड पिछले छह दिन से लापता चल रहा था। इस बीच पुलिस को गत 29 मई को एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। तफतीश में यह बात सामने आई के यह बाइक बहादुर सिंह की है। इस पर पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामले की पूरी तस्वीर साफ हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक बहादुर सिंह ओड मजदूरी का कार्य करता है। उसकी ठेकेदार लालचंद से लेनदारी थी। इस सिलसिले में वह गत 26 मई को झालामंड क्षेत्र में ठेकेदार से अपने बकाया छह हजार रुपए लेने गया हुया था। यहां ठेकेदार के साथी सुजान सिंह के साथ मिलकर उसने शराब का सेवन किया। यहां से दोनों बहादुर सिंह को झालामंड स्थित श्रीयादे माता मंदिर के पीछे की ओर स्थित श्मशान क्षेत्र में ले गए। यहां दोनों आरोपियों ने मिलकर लोहे के तार से उसका गला घोंट दिया और बोतल से वार कर शव वहां फेंक कर चले गए। इसके बाद आरोपी मृतक की मोटरबाइक से क्षेत्र स्थित निजी कॉलेज के पास नाले में बाइक को फेंक कर चले गए। पुलिस को अज्ञात बाइक मिलने पर तफतीश शुरू की। इस पर मृतक के भाई ने बताया कि बहादुर सिंह गत छह दिनों से लापता है और वह रुपए मांगने के लिए ठेकेदार के पास गया था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार लालचंद और सुजान सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने शव यहां फेंकने की बात बताई। इस पर केबीएचबी थाने के निरीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और एम्स की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई कालूसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















