नई दिल्ली/नगर संवाददाताः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह स्टेट की असेंबली ने सोमवार को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा की तामील की मांग करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। जमीयत-ए-उलेमा-ए-इस्लाम फजल के मुफ्ती सैद जनान ने प्रस्ताव पेश किया जिस पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, जमात इस्लामी, अवामी नेशनल पार्टी, कौमी वतन पार्टी और पीएमएल-एन ने भी हस्ताक्षर किये थे। प्रस्ताव में दावा किया गया है कि जाधव भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट था जो ‘पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधिएयों में शामिल था’ और उसने पूछताछ के अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। इसमें कहा गया है कि असेंबली यह मांग करती है कि स्टेट गवर्मेंट को सेंट्रल गवर्मेंट से सिफारिश करनी चाहिए कि पाकिस्तानी कानूनों के मुताबिक उसकी मौत की सजा तामील की जाए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी थी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















