रांची, झारखंड/नगर संवाददाताः झारखंड में पिछले हफ्ते बच्चा चोर समझकर 8 लोगों की हत्या के मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छह लोगों की मौत की बात गुरुवार को ही सामने आ गयी थी, जबकि दो लोगों का शव शुक्रवार को नरवा व राजनगर में मिली। राज्य के गृह सचिव एस के जी रहाते ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर और जमशेदपुर के नगाडीह में हुई इन दोनों घटनाओं की जांच का आदेश दिया गया है। नगाडीह में इस महीने की 18 तारीख को तीन लोगों को पीट-पीटकर 7 लोगों की गई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद 20 मई को हुई हिंसा के सिलसिले में अब 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सरायकेला-खरसावां में हुई घटना के सिलसिले में कल यानी 22 मई दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रहाते ने बताया है कि सोशल मीडिया वेबसाइट की निगरानी की जा रही है और एक व्हाट्सएप्प समूह के एडमिन से पूछताछ की गयी है। वहीं इस मामले में फेसबुक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












