नई दिल्ली/नगर संवाददाताः माउंट एवरेस्ट पर लापता हुये 27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही की विश्व की सबसे उंची चोटी फतह करने के बाद लौटते समय करीब 200 मीटर नीचे गिरने से मौत हो गयी। एक अधिकारी ने आज कहा कि इस सीजन में पहाड़ियों पर हुई यह पांचवीं मौत है। पर्यटन विभाग के महानिदेशक दिनेश भट्टाराई ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले रवि कुमार की 8,200 मीटर की उंचाई, जिसे चर्चित रूप से बालकनी के तौर पर जाना जाता है, से गिरने से मौत हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘माउंट एवरेस्ट पर तैनात हमारे संपर्क अधिकारी ने पुष्टि की है कि शिखर से उतरने के दौरान ‘बालकनी’ से 150-200 फुट नीचे गिरने के बाद उसकी मौत हो गयी।’’ ‘बालकनी’ पहाड़ी के दक्षिणी शिखर पर चढ़ने से पहले पर्वतारोहियों का आखिरी विश्रामस्थल होती है। इसके साथ ही नेपाल की तरफ माउंट एवरेस्ट पर मरने वाले लोगों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है। कुमार ने शनिवार को दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर की उंचाई नापी थी। वहीं शिविर 4 में शीतदंश से प्रभावित उनका पर्वतारोही गाइड लाकपा वांग्या शेरपा भी बेहोश पाया गया। उतरते वक्त कुमार और उनके गाइड अलग-अलग हो गये थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















