बक्सर, बिहार/चंद्र प्रकाशः इटाढ़ी में पुलिस बल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मामला गुरूवार दोपहर बैरी गांव की है। जहां अचंलाधिकारी अंशु कुमार सिंह व थानाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस बल व प्रशासन को देखते ही पत्थर बाजी कर दी। जिसमें दो जवानों को हल्की चोट आयी। सूत्रों अनुसार पदाधिकारी अनुमंडलाधिकारी के आदेश पर अतलाब व आहर से अवैध-कब्जा हटाने गये थे। जो बिहार सरकार की जमीन है। परन्तु जैसे ही पुलिस बल के साथ सीओ पहुंचे बोदा यादव व बहादुर यादव अपने समर्थको के साथ लाठी-ईंट लेकर हमला बोल दिया। पुलिस ने समय रहते मामले को भांप लिया। कोई हताहत नही हुआ। जिसके बाद बोदा यादव व बहादुर यादव व उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। सीओं के अनुसार इसके पहले भी इस जगह को दो बार खाली कराया जा चुका है। उसके बाद भी ये लोग कब्जा जमा लेते है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी एफआइआर नही हुआ है। जैसे ही संबंधित पदाधिकारी लिखकर देगे। मामला दर्ज किया जायेगा।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















