रामगढ़, झारखंड/रवी अग्रवालः छावनी मैदान में रविवार को परिषद के सफाइकर्मियों की बैठक झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के बैनर तले बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में परिषद क्षेत्र के सफाइकर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा मंडल सदस्य महेंद्र पाठक ने कहा कि छावनी परिषद क्षेत्र में महजदूरों का शोषण हो रहा है। कहा कि मजदूर दैनिक मजदूरी पर काम करता है। जबकि झारखंड सरकार की मजदूरी 276 रुपया प्रतिदिन है। केंद्र सरकार की मजदूरी 437 रुपया प्रतिदिन आता है। कहा कि मजदूरों से ईएसआइ व ईपीएफ की कटौती की जाती है, इसका किसी तरह का पहचान पत्र मजदूरों को नहीं दिया जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि मजदूरों का शोषण चरम पर हो रहा है। झारखंड राज्य किसान सभा सचिव मंगल ¨सह ओहदार ने कहा कि छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान करें। साथ ही जिस तरह मजदूर काम करते चले आ रहे हैं उसी तरह से काम कराने की बात कहीं। बैठक में अध्यक्ष गजानंद राम, सचिव धीरज राम, उपाध्यक्ष रंजीत राम, इंद्रजीत राम, उप सचिव लालबाबू, मंटू राम का चयन किया गया। बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी का भी गठन करते हुए भरथ राम, रूस्तम राम, ¨पटू राम, राजा राम व सूरज का भी चयन किया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












