पटना, बिहार/नगर संवाददाताः पटना जिले के दीघा में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान अधिक भीड के कारण मंच के टूट जाने से राजद प्रमुख लालू प्रसाद आज चोटिल हो गये। दीघा से लौटने पर अपने घर से निकलकर देर शाम इलाज के लिए पटना शहर स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान आईजीएमएस रवाना होने के पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए लालू कहा कि उन्हें कमर के नीचे वाले हिस्से में काफी चोट आयी और सूजन है। उन्होंने कहा कि उक्त यज्ञ कार्यक्रम के दौरान मंच पर अधिक संख्या में लोगों के चढ जाने के कारण वह धराशायी हो गया। लालू के साथ उनके छोटे पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बडे पुत्र तेज प्रताप यादव, बडी पुत्री एवं राज्यसभा सदस्या मीसा भारती सहित पार्टी के कई अन्य विधायक के साथ इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचने पर उनका एक्सरे कराये जाने के साथ चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















