कोलकाता, पश्चिम बंगाल/मिनी कुमारीः गुप्त सूचना के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार की रात लिलुआ स्थित 90 झील रोड के कारखाना में छापामारी अभियान चलाकर लाखों रुपये के नकली जर्दा व गुटका को जब्त किया। इसके साथ ही ईडी के अधिकारी कारखाना मालिक विजय दत्त को गिरफ्तार कर कोलकाता ले आए। जानकारी के अनुसार कारखाना के सामने ब्यूटी पार्लर का बोर्ड लगा हुआ था। आरोपी कारखाना के भीतर विभिन्न तरह के नामी ब्रांड के गुटका व जर्दा बनाने का काम करवा रहा था। बताया गया है कि नकली जर्दा के कारण बाजार में गिरती साख से परेशान गुटका व जर्दा कंपनियों के मालिकों ने शिकायत की थी। इसके बाद से ही ईडी विभाग को नकली जर्दा उत्पादन करने वालों की तलाश थी। ईडी गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














