अहमदाबाद, गुजरात/नगर संवाददाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। वहां वे विशेष पूजा में शामिल हुए। इससे पहले सोमनाथ में पीएम ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सोमनाथ मंदिर में पीएम ने विशेष पूजा-अर्चना की और वे मंदिर न्यास की बैठक में हिस्सा भी लेंगे। मोदी मंदिर न्यास के ट्रस्टी हैं जिसके अध्यक्ष गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मंदिर न्यास की बैठक में शामिल होंगे। ये दोनों भी उसके ट्रस्टी हैं। पिछले कुछ महीनों के मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात का कई दौरा किया है जहां विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होना है। इस दौरान वे अपनी मां से भी मिल सकते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा अब गुजरात पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेगी। गुजरात भाजपा का गढ़ है। यहां पार्टी को 1995 से लगातार विधानसभा चुनावों में जीत मिल रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















