सीवान, बिहार/अमित कुमारः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के बीएसएफ के जवान प्रमोद कुमार यादव रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बाडर पर आतंकियो से लोहा लेते शहीद हो गए। इसकी सूचना परिवार के सदस्यो को रविवार को मिली इसके बाद से गांव मे शोक का माहौल है। शहीद जवान गांव के ही स्व.मुखदेव यादव के पुत्र बताये जाते है। वह पांच भाई और तीन बहनो मे सबसे छोटे थे। सूचना मिलने के बाद परिजनो मे शोक की लहर दौड़ गई। बड़े भाई व जम्मू मे सीआरपीएफ मे तैनात कैलाश यादव ने बताया कि मेरा भाई का बीएसएफ मे 17 फरवरी 2017 को भर्ती हुआ था। इसकी सूचना मिलने के बाद से पूरे इलाके मे सन्नाटा पसर गया है। परिजन शहीद के शव का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे है। स्थानीय लोगो के मुताबिक प्रमोद के जैसे ही शहीद होने की सूचना मिली उनके घर पर लोगो का तांता लग गया परिजनो का कहना है कि रविवार को मुठभेड़ मे करीब चार बजे सुबह मे प्रमोद शहीद हुए है और इसकी सूचना डिप्टी कमांडेंट द्वारा सुबह नौ बजे के करीब दिया गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। इसके बाद पता लगा तो मालूम चला कि वह शहीद हो गया है इसके बाद से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















