नागौर, राजस्थान/भूराराम जांगिड़ः घटना नागौर शहर के डेह रोड की है। जहां सोमवार को सुबह एक व्यक्ति ने एक महिला को नकली पिस्तौल दिखाकर गहने लेकर फरार हो गया और कुछ दूर निकलते ही ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। बात कुछ यूं हुई कि डेह रोड पर स्थित एक साईं नाथ कॉलोनी में तुलछादेवी पत्नी विष्णु देव सियाग सोमवार को सुबह अपने घर में अकेली थी और युवक ने इस बात का फायदा उठा कर उसे नकली पिस्तौल दिखाकर महिला को डराया धमकाया और महिला ने घबरा कर अपने गहने उसे दे दिया। उसके निकलते ही महिला ने शोर मचाया शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। लूट के गहनो में माथे का बोर एक कॉलर एक कंठी एक मंगलसूत्र एवं एक नाक में पहनने की फिणी ( लूंग) इत्यादि थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने गिरफ्त में लेकर उसके पास से एक चाकू एक नकली पिस्तौल यह सभी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जॉच शुरू की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















