नई दिल्ली/नगर संवाददाताःवाहनों से निकलने वाले दमघोंटू धुएं के कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (पीएम 2.5) का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली और गुरुग्राम की स्थिति एक जैसी है। हालांकि यहां भवन निर्माण व सड़क पर वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल से होने वाले प्रदूषण (पीएम 10) पर अंकुश लगा है और स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं नोएडा में हालात कहीं ज्यादा बदतर हैं, जहां पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों का स्तर खराब है। वातावरण में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का इंडेक्स 61 से 90 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (एमजीसीएम) या पीएम 10 का इंडेक्स 101 से 250 एमजीसीएम के बीच हो तो स्थिति सामान्य मानी जाती है। गुरुवार को दिल्ली में पीएम 2.5 का इंडेक्स 127 यानि बहुत खराब था। शुक्रवार को भी इसके 140 के आसपास रहने की संभावना है। पीएम 10 का इंडेक्स 230 यानी सामान्य रहा। शुक्रवार को यह 243 के आसपास रह सकता है। गुरुग्राम में गुरुवार को पीएम 2.5 का स्तर बहुत खराब (310) था। शुक्रवार को यह 300 के आसपास रहेगा। पीएम 10 का स्तर 198, सामान्य रहा। शुक्रवार को यह 189 तक पहुंच सकता है। नोएडा में पीएम 2.5 का इंडेक्स 320 यानी बहुत खराब रहा। शुक्रवार को भी यह 328 के आसपास रह सकता है, जबकि पीएम 10 का स्तर 243 यानी खराब रहा। शुक्रवार को इसके 234 के आसपास रहने का अनुमान है।
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....

















