कच्छ, गुजरात/नगर संवाददाताः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में सर क्रीक के पास गुरुवार को एक और पाकिस्तानी नाव बरामद की है। अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले तीन दिन में बरामद हुए पाकिस्तानी नावों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई हैं । ये नौकाएं कच्छ के सर क्रीक समुद्रतट से तीन किलोमीटर समुद्र के अंदर पाई गईं। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, बीएसएफ ने क्रीक इलाके में गुरुवार को भारतीय सीमा में एक और नाव बरामद की है। नाव में सवार लोग पकड़े जाने से पहले सीमा पार भागने में सफल रहे। यह पिछले तीन दिनों में बीएसएफ जवानों द्वारा चौथी नाव बरामदगी है। मंगलवार को सर क्रीक में एक पाकिस्तानी नाव मिलने के बाद बीएसएफ ने इलाके में सघन छानबीन की शुरुआत की थी। बुधवार को भी इसी इलाके में दो ओर नाव मिली थी। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी मछुआरे बीएसएफ द्वारा पीछा किए जाने के बाद नाव छोड़ कर भाग गए थे। उन्होंने कहा कि इनमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















