औरंगाबाद, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजूदरों की मौत हो गई जबकि एक अन्यू मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के जाखिम रेलवे स्टेशन के समीप की है। पुलिस के अनुसार, ये सभी मजदूर शुक्रवार तड़के पलामू एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन पर उतरे थे और अमरबिगहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान मदार नदी पर बने रेल पुल के समीप सभी मजदूर एक ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित जाखिम स्टेशन के समीप हुई इस घटना में घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। सभी मजदूर झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं, जो यहां खेतों में काम करने आए थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















