जैसलमेर, राजस्थान/नगर संवाददाताः जैसलमेर में गुरुवार सुबह एक मारुती वैन में अचानक आग लग जाने से खलबली मच गई। देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई और ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग लगने से गाड़ी में रखे नए पचास हजार रुपए के नोट भी जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार, लीलाधर माली निवासी बड़ाबाग गुरुवार सुबह अपने गांव से जैसलमेर आ रहा था तब देदानसर मैदान के पास अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी में लगी आग को देखकर चालक लीलाधर ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।राह चलते लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के देरी से पहुचने तक गाडी जलकर खाक हो गई। गाड़ी में गैस किट होने की वजह से शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। आम लोग भी गैस की टंकी ना फूट जाए इसके चलते गाड़ी के पास फटकने से डर रहे थे. फायर ब्रिगेड के आग बुझाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















