धौलपुर, राजस्थान/नगर संवाददाताः धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव में एक नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसको लेकर पीड़ित पिता द्वारा बाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पास के गांव छाबड़ी के पुरा के करीब आधा दर्जन लोगों पर बालिका के अपहरण का आरोप लगाया है। बाड़ी थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी शिव सिंह पुत्र मेघ सिंह ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बालिका मंगलवार दोपहर को अपने खेत पर बाबा को खाना देने जा रही थी कि रास्ते में घात लगाकर बैठे करीब आधा दर्जन हथियारबंद लोग बालिका को जबरन उठाकर बोलेरो गाड़ी में डालकर ले गए है, जिनका अभी तक कोई आता-पता नहीं है। आरोपियों के घर पर भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मजबूरन पीड़ित पिता ने बाड़ी थाने में बालिका के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















