बैतूल, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के बैतूल के जिला अस्पताल में एक महिला प्रसव के 9 घंटे बाद ही अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। अब अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ ही इस मासूम के लिए मां बनकर उसकी देखरेख कर रहा हैं। जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी की रात लगभग 12 बजे इस महिला का प्रसव हुआ था और सुबह ये महिला किसी को बगैर कुछ बताए लापता हो गई। काफी समय तक अस्पताल का स्टाफ ये सोचते रह गया कि महिला किसी काम से बाहर गई होगी लेकिन दोपहर तक जब वो नहीं लौटी तो नर्सिंग स्टाफ ने पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद मासूम को एसएनसीयू वार्ड में शिफ्ट कराया गया। जब अस्पताल के रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें महिला का नाम अनीता और गांव का नाम आमला थाना क्षेत्र का कनारी लिखा मिला। अब तक इस नाम और पते की पुष्टि नहीं हो सकी है जिससे ये भी संदेह है कि नाम और पता फ़र्ज़ी लिखवाया गया हो। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है और उसकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















