भिवानी, हरियाणा/नगर संवाददाताः भिवानी शहर में नए साल के पहले दिन सब्जी मंडी के सामने खाली मैदान में भगवती धर्मशाला के साथ झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के थैले से बरामद कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव चांग निवासी सोनू के रुप में हुई। फिलहाल मौत के कारणों का सही से पता नहीं चल पाया है। सब्जी मंडी के सामने भगवती धर्मशाला के साथ खाली मैदान में टैक्सी और ट्रक चालकों का अड्डा है। आनन-फानन में टैक्सी चालकों ने सब्जी मंडी पुलिस चौकी में सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के आधार पर मृतक की पहचान महम रोड स्थित पास के ही गांव चांग निवासी 27 वर्षिय सोनू के रुप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन इस प्रकार बिना किसी वजह से मौत उनके भी हजम नहीं हुई। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं हैं। शव झाड़ियों में मिला और मृतक सोनू की गर्दन निचे की तरफ थी। आशंका जताई जा रही है कि गर्दन की तरफ गिरने से सोनू की मौत हुई होगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














