कटिहार, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के कटिहार में नये साल की शुरुआत सड़क हादसे से हुई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर में कुहासे के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों का इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से मजदूरी कर लौट रहे चार मजदूर अहले सुबह ऑटो में सवार होकर कोढा से कटिहार आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो पलटने से प्राणपुर के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गयी। कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि ये दोनों मजदूर प्राणपुर थाना के बभनी गांव के रहनेवाले हैं। पटना से बस से लौटने के बाद दोनों ऑटो से गांव जा रहे थे तभी चालक की लापरवाही से ऑटो पलट गई जिससे ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक ऑटो में चार लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















