सीवान, बिहार/अमित कुमारः सदर अस्पताल में ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल बदस्तूर जारी है। सूत्रों से पता चला है कि विभागीय भ्रष्टाचार के कारण म्युचुअल ट्रांसफर के लिए दिए गए आवेदनों को सीएस ने रोका, जबकि सिंगल ट्रांसफर जिस पर सरकार ने पूर्व से ही रोक लगा रखा है बावजूद इसके कई एएनएम के ट्रांसफर का आवेदन को सीएस ने फारवर्ड किया। हालांकि इस बाबत सवाल पूछने पर सीएस ने कुछ भी बताने से इंकार किया। जबकि म्युचुअल ट्रांसफर का आवेदन देने वाली एएनएम ने सीएस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम से मिलकर शिकायत करने के बारे में बैठक कर रही है, साथ ही कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने के लिए विचार-विमर्श कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि सिंगल ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होते ही सीएस के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया जायेगा। वही सीएस ने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















