सोनीपत, हरियाणा/नगर संवाददाताः सोनीपत के बहालगढ में एक बार फिर तेज रफतार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजावा दिया और पुलिस नें आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचम नगर निवासी गीता पजांब से अपने किसी रिश्तेदार के यहां से तेरहवीं से लौट रही थी। जैसे ही वो सड़क क्रास करने लगी तो ये हादसा हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार चालक जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया की गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी जिससे टक्कर लगने के बाद मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














