शामली, उत्तर प्रदेश/नगर संवादददाताः शामली जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करके सनसनी मचा दी। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में एक 14 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही सीओ भवन सुनील कुमार त्यागी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से कई खोखा कारतूस बरामद हुए हैं वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















