मुंबई, महाराष्ट्र/नगर संवाददाताः महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर औरंगाबाद के जिलाधिकारी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है। चुनाव से पूर्व दानवे ने मतदाताओं को ‘लक्ष्मी’ स्वीकार करने की सलाह दी थी। दानवे ने निकाय चुनाव पूर्व 17 दिसंबर को औरंगाबाद के पाटन में एक रैली में कहा था, चुनाव पूर्व संध्या पर, यदि ‘लक्ष्मी’ आपके घर आती है तो आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। इस बयान को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से दानवे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बुधवार को यहां बताया कि आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए औरंगाबाद जिलाधिकारी को भाजपा नेता के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने को कहा है। इससे पहले आयोग ने दानवे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि दानवे का कहना है कि ‘लक्ष्मी’ से उनका मतलब धन से कतई नहीं था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















