नई दिल्ली/नगर संवाददाताः उत्तर भारत में गुरुवार को शीतलहर और कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है इसी के तहत गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली में ठंड़ी हवाओं के साथ कोहरे की सफेद चादर देखने को मिली ।इसके अलावा बिहार सहित उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब आदि राज्यों के लोगों को भी कोहरे और शीतलहर सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की सफेद चादर की वजह से ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिनों से कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा।दिल्ली आने वाली करीब 49 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा 13 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इस स्थिति में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ठंड में पूरी-पूरी रात प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में काट रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का यह मिजाज जारी रहेगा और लोगों को नए साल का स्वागत भी काहरे में ही करना होगा। ट्रेन सेवा के अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को 5 अंतरराष्ट्रीय और 9 घरेलू उड़ाने कोहरे के चलते प्रभावित हुई हैं। इनमें से एक घरेलू उड़ान को रद्द करना पड़ा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















