सीधी, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताःमध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदतन अपराधी ने बस में सवार कॉलेज छात्रा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। छात्रा को बचाने की कोशिश में बस का ड्राइवर भी चाकू लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सीधी जिले के कुशमी की रहने वाली कॉलेज छात्रा संजू सिंह दिवाली के मौके पर बस से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे आदतन अपराधी शिवेंद्र सिंह ने गोतरा गांव के पास बस को रोका और छात्रा को बाहर निकालकर उस पर चाकू से वार कर दिए। इस हमले में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रीवा जिले में बीए सेकंड इयर की छात्रा थी। वह हॉस्टल रहकर पढ़ाई करती थी। दिवाली के मौके पर छुट्टियों में वह घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी हत्या हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आरोपी शिवेंद्र ने बस को रोकने के बाद पेट्रोल छिड़ककर हंगामा कर दिय। इस वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर शिवेंद्र ने छात्रा को बस से बाहर निकाला और उस पर चाकू से कई वार कर दिए। छात्रा पर हमला होता देखकर बस के ड्राइवर ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने ड्राइवर पर भी चाकू से वार कर दिय। इस हमले में ड्राइवर भी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। कॉलेज छात्रा की हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि यह एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला हो सकता है। आरोपी आदतन अपराधी है और छात्रा के गांव के पास ही एक अन्य गांव में रहता है।पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















