पूर्णिया, बिहार/नगर संवाददाताः पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और एक सवारी गाड़ी के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर जीरो माईल के निकट एक ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सवारी गाड़ी पर सवार सभी लोग जिले के गुलाबबाग से टेंट का काम कर अपने घर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सूजन घोष (38) और सत्तो सरकार (30) के रूप में की गयी है। घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















