लखनऊ, यूपी/नगर संवाददाताः बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने कहा कि जबसे केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, तबसे वह आरएसएस के संकीर्ण, साम्प्रदायिक व कट्टरवादी एजेण्डे को थोपने में लगी हुई है। यही नहीं अब तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ पर विवाद खड़ा किया जा रहा है, जो गलत है। बसपा प्रमुख ने कहा कि तीन तलाक के शरीयत से सम्बंधित अत्यन्त ही संवेदनशील कॉमन सिविल कोड के मसले को छोड़ दिया गया है। इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विवि. व दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के ‘‘अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान’ होने का दर्जा छीन कर एक सुलझे हुए मामले को दोबारा विवाद पैदा कर दिया है। सुश्री मायावती ने कहा कि वास्तव में उत्तर प्रदेश व देश के कुछ अन्य महत्वपूर्ण राज्यों में भी शीघ्र ही होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा व केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने मुस्लिम पर्सनल ला, तीन तलाक व कॉमन सिविल कोड आदि के मुद्दों को लेकर नया विवाद खड़ा करके इसकी आड़ में भी घिनौनी राजनीति शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















